सिकंद्राराऊ कोतवाली के गांव नूरपुर पोरा में 21 जुलाई की दोपहर एक विवाहिता का शव घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला। विवाहिता की मौत को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव नूरपुर पोरा निवासी दिनेश कुमार की 30 वर्षीय पत्नी वर्षा का शव घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला। विवाहित ने दोपहर 4 बजे खुदकुशी की। जिसकी सूचना पुलिस को रात्रि 10:30 बजे दी गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। अभी तक कोई भी तहरीर कोतवाली में नहीं दी गई है। महिला के शव का हाथरस में पोस्टमार्टम किया जा रहा है, जहां मृतका के परिजन मौजदू हैं।