फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: प्रेमी से दूर होने पर विवाहिता ने किया आत्महत्या का प्रयास, चल रहा उपचार

Mon, 04 Dec 2023 01:37 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

युवती की लगभग दस साल पहले एक गांव में शादी हुई थी। विवाहिता के तीन बच्चे हैं। उसका ससुराल में ही एक युवक से लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। कुछ दिन पहले वह अपने प्रेमी के साथ चली गई थी। इस पर ससुरालीजनों ने उसे मायके भेज दिया। 3 दिसंबर की सुबह उसने गले में दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या की कोशिश की।
विज्ञापन
हाथरस जिला अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रेमी से दूर होने पर एक विवाहिता ने आत्महत्या करने का प्रयास किया है। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे आनन-फानन शहर के बागला संयुक्त जिला अस्पताल ले गए। जहां विवाहिता का उपचार चल रहा है।

विज्ञापन


कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के वाटर वर्क्स स्थित एक कॉलोनी निवासी युवती की लगभग दस साल पहले कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के सलेमपुर स्थित एक गांव में शादी हुई थी। विवाहिता के तीन बच्चे हैं। बताया जाता है कि उसका ससुराल में ही एक युवक से लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। कुछ दिन पहले वह अपने प्रेमी के साथ चली गई थी। इस पर ससुरालीजनों ने उसे मायके भेज दिया।

3 दिसंबर की सुबह उसने गले में दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या की कोशिश की। जैसे ही घर वालों की विवाहिता पर नजर पड़ी तो उनके होश फाख्ता हो गए। उन्होंने तुरंत फंदे को खोला और आनन-फानन उसे बागला संयुक्त जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे। इलाज के बाद विवाहिता की तबीयत में सुधार हुआ। घटना की जानकारी होने पर उसके पति व ससुरालीजन भी पहुंच गए। यहां ससुरालीजन व मायके पक्ष के लोगों में काफी देर तक कहासुनी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें