महिला का पति व ससुर शराब पीने के आदी हैं। वे अब तक काफी कृषियोग्य भूमि बेच चुके है। अब जो बची हुई है, उसे भी बेचना चाहते है। महिला ने जब जमीन बेचने का विरोध किया,तो उसे पीट दिया गया।
हाथरस में हसायन कोतवाली क्षेत्र की सलेमपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में जमीन बेचने से रोकने पर शराबी पति व ससुर ने महिला के साथ मारपीट कर दी। महिला ने आरोपी पति व ससुुर के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
सलेमपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव रजापुर निवासी महिला नीतू ने बताया कि सके ससुराल में उसका पति व ससुर शराब पीने के आदी होने के कारण अब तक काफी कृषियोग्य भूमि बेच चुके है। अब जो बची हुई है, उसे भी बेचना चाहते है। नीतू ने पुलिस से गुहार लगाते हुए कि उसका शराब की लत के कारण पति व ससुर जमीन बेचने के लिए उसके साथ गाली गलौज मारपीट कर रहे है। महिला ने कार्रवाई की मांग की है।