फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: विवाहिता ने ससुरालियों पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, मुकदमा दर्ज

Fri, 18 Oct 2024 06:04 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

आरोप है कि शादी में हुए खर्च से पति, सुसर, सास, ननद संतुष्ट नहीं थे। मायके से एक कार लाने की मांग कर रहे थे। काफी समझाने के बाद भी उनका रवैया ठीक नहीं हुआ।
विज्ञापन
मुरसान कोतवाली - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस के मुरसान स्थित सब्जी मंडी निवासी नीतू पुत्री प्रकाश सिंह ने महिला थाने में शिकायत की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


तहरीर में बताया है कि उसकी शादी दस साल पूर्व हाथरस के नेहरू कॉलोनी निवासी अमर कुमार के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी में हुए खर्च से पति, सुसर ग्रीशचंद, सास रीता देवी, ननद नीतू सिंह संतुष्ट नहीं थे। मायके से एक कार लाने की मांग कर रहे थे। काफी समझाने के बाद भी उनका रवैया ठीक नहीं हुआ। पति दिल्ली रहकर नौकरी करता था। 
विज्ञापन


आरोप है कि दिल्ली वह किसी अन्य महिला के साथ रहता है। इसकी शिकायत पीडि़ता ने दिल्ली पुलिस से भी की थी। समझौता होने के बाद महिला जब फिर से अपने ससुराल गई तो उसे ससुरालियों ने घर में नहीं घुसने दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है, जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें