फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंधक बनाकर विवाहिता से दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

Sun, 08 Jan 2017 11:57 PM IST
अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन
rape - फोटो : File Photo
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने अपने सास, ससुर, पति एवं तीन अन्य के विरुद्ध थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। महिला ने ससुरालियों पर मारपीट करने और बंधक बनाकर दुष्कर्म करने के आरोप लगाए हैं। 
विज्ञापन


महिला का आरोप है कि उसकी शादी 14 अगस्त 2015 को हुई थी। गर्भ ठहरने पर पति और सास, ससुर आदि उसे डॉक्टर को दिखाने के बहाने आगरा ले गए और वहां अल्ट्रासाउंड कराने पर पता चला कि गर्भ में बेटी है।

11 दिसंबर 2015 को उसे दोबारा आगरा ले जाकर एक नर्सिंग होम में भर्ती करा दिया गया। उसे बेहोश कर गर्भपात करा दिया। बाद में उसे पता चला कि उसके पति की पहली पत्नी से भी दो बच्चे हैं। यह बात शादी के समय नहीं बताई गई थी।
विज्ञापन


जानकारी होने पर जब महिला ने विरोध किया तो उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। घटना की जानकारी पाकर पहुंचे महिला के पिता को समझा-बुझाकर शांत करा दिया। आरोप है कि वहीं महिला के पति व अन्य लोगों ने समझौता के नाम पर एक कोरे स्टांप पर उसके हस्ताक्षर करा लिए।

उसी दिन रात को करीब 10 बजे कुछ लोग उसे गाड़ी में डालकर आगरा ले गए। महिला का आरोप है कि एक नामजद ने उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो क्लिपिंग भी बना ली। बाद में वीडियो क्लिपिंग की आड़ में वह लोग आए-दिन शारीरिक शोषण करने लगे। रिपोर्ट में उससे वेश्यावृत्ति कराने और उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य करने का भी आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन


पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और घटना की सत्यता की जांच कराई जा रही है। 
प्रमोद कुमार यादव कोतवाल सादाबाद
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें