फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ेगी बाजार की सुरक्षा व्यवस्था, सादे कपड़ों में तैनात रहेगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजार में सादे कपड़ों में तैनात रहेगी पुलिस
विज्ञापन

आपराधिक गतिविधि पर रखेगी नजर, कोतवाली में हुई व्यापारियों संग बैठक
सभी व्यापारियों से सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने का आह्वान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
सादाबाद। सादाबाद कोतवाली परिसर में सोमवार को सर्राफा कारोबारियों, व्यापारियों और पेट्रोल पंप संचालकों की संयुक्त बैठक हुई। बैठक में व्यापारियों की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन ने प्रतिबद्धता जताई और सहयोग मांगा, जिससे कि कोई भी आपराधिक घटना बाजार में न घट सके। आगामी पर्वों को आपसी भाईचारे के साथ मनाने का आह्वान किया गया।
कोतवाली में एसडीएम रामजी मिश्र ने कहा कि आगामी पर्व करवाचौथ, छोटी दीवाली, दीवाली, गोवर्धन पूजा, भैया दूज आदि पर्वो को आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाए जाने का आह्वान किया। कहा कि, अगर कहीं भी कैसी भी कोई घटना होती है तो पुलिस को तुरंत सूचित करें। अपने हाथ में कानून लेने का प्रयास न करें। यदि कोई व्यक्ति नगर की शंाति व्यवस्था में खलल डालता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

तदुपरांत कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जगदीशचंद्र ने कहा कि पुलिस सादाबाद के व्यापारियों, सराफा कारोबारियों और पेट्रोल पंप संचालकों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। बाजार में पुलिस सादे कपड़ों में मय हथियार के तैनात रहेगी। सराफा कारोबारी जिस समय दुकान खोलेंगे और बंद करेंगे, उस समय भी बाजार में पुलिस उनकी सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात रहेगी। सभी कारोबारियों को अपनी दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे जरूर लगाने चाहिए, जिससे कि आपराधिक घटनाएं न घट सकें। दीवाली के पर्व को नजदीक देखते हुए उन्होने हिदायत दी कि छोटे बच्चों को तेज आवाज वाले पटाखे न दिलवाएं। पर्वों के दौरान जो व्यक्ति खुराफात करने का प्रयास करेगा, उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इस मौके पर एसएसआई अनिल कुमार, एसआई देवदत्त, ईओ लल्लनराम यादव, शैलेंद्र वाष्र्णेय, हंवीर सिंह प्रधान, पूर्व चेयरमैन बाल किशन गोयल, चौ. राजेंद्र सिंह, बलवीर सिंह, प्रहलाद सिंह, तपन जौहर, कालू चौधरी, धर्मेंद्र गोयल, विपिन अग्रवाल, बालकिशन वर्मा, रनवीर सिंह प्रधान, बच्चू सिंह, बबलू गौतम, अनुपम जिंदल, सुनील गौतम, अनिल चौधरी, अकरम कुरैशी, विजेंद्र सिंह, ज्योति प्रसाद, भूप सिंह, रामसूरत चौहान, रघुनंदन सिंह, हाफिज शब्बीर अहमद, दरवेश गौतम, प्रवेश पाठक, रनवीर सिंह, प्रेमवीर सिंह, जितेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें