फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक बंदी के दिन भी खुले बाजार, दो महिलाओं के पर्स पार

विज्ञापन
सादाबाद के पटरी बाजार में उमड़ी खरीददरों की भीड़ से लगा जाम। - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

साप्ताहिक बंदी के दिन भी सादाबाद क्षेत्र में बाजार खुला रहा। खरीदारी के लिए बाजारों में जमकर भीड़ उमड़ी। भीड़ के कारण बाजार में जाम की स्थिति बन गई। भीड़ का फायदा उठाकर शातिरों ने दो महिलाओं के पर्स भी पार कर दिए। इस दौरान बाजार में कोरोना से बचाव के दिशा-निर्देशों की लोगों ने जमकर धज्जियां उड़ाई।
विज्ञापन

बता दें कि बुधवार के दिन सादाबाद में साप्ताहिक बंदी रहता है। लेकिन, कोरोनाकाल में भी यहां दिन भर बाजार खुले रहे। जिसके कारण बाजार में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। जाम और भीड़ की वजह से राहगीरों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। जाम के कारण गाड़ियां रेंगती रही। पटरियों पर लगी गर्म कपड़ों की स्टॉल से लेकर अन्य सामान की दुकानों पर महिला पुरुषों की भीड़ लगी रही। मुख्य बाजार में कूपा गली से लेकर सिनेमा हॉल तक अधिक भीड़ की वजह से लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें