फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलत पैमाइश से कई दिन बिना वजह बंद रहा बाजार

विज्ञापन
हॉट स्पॉट के लिए नाप करवाती पालिका जेई । - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

पुलिस-प्रशासन ने हॉट स्पॉट में ढाई सौ मीटर का दायर तय करने में गलती कर दी है। उसकी यह गलती नगर के नयागंज बाजार और मंडी गांधीगंज के दुकानदारों को भारी पड़ रही है। उनको दुकानें बंद करके घर बैठना पड़ा है। बृहस्पतिवार को नगर पालिका की जेई पारुल दीक्षित ने नापतोल की तो पाया कि करीब 75 मीटर दूर बैरिकेडिंग की गई है। व्यापारी नेताओं ने सही दूरी पर बैरिकेडिंग कर दी। अब जेई की रिपोर्ट के आधार पर प्रशासन शुक्रवार को सही बैरिकेडिंग करवाएगा।
बता दें कि कपड़ा व्यापारी के कोरोना संक्रमित निकलने के बाद पुलिस-प्रशासन ने 250 मीटर के दायरे में आने वाले इलाके को हॉट स्पॉट घोषित कर बैरिकेडिंग कर क्षेत्र को सील कर पाबंदियां लगा दीं। व्यापारियों के लिए दिक्कत तब और बढ़ गई, जब नगर पालिका के गेट के सामने नयागंज बाजार को पूरी तरह बंद कर दिया गया। इसके साथ ही मंडी गांधीगंज के बड़े इलाके को भी हॉट स्पॉट में ले लिया गया। शुरू से ही नयागंज बाजार वाले और व्यापार मंडल इसका विरोध कर रहा था। इस संबंध में अखिल भारतीय व्यापार मंडल ने डीएम के नाम ईओ को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम से भी व्यापारियों ने मुलाकात की तो आश्वासन दिया गया कि दोबारा नाप करा ली जाएगी। गुरुवार को व्यापारी नेता संजीव महाजन और प्रवीण वार्ष्णेय ने नगर पालिका की जेई पारुल दीक्षित को लेकर बाजार की नाप कराई। पता चला कि मंडी गांधीगंज के गेट के थोड़ा अंदर 250 मीटर का दायरा सिमट रहा है। व्यापारी नेताओं ने मंडी के गेट पर बैरिकेडिंग लगा दी। इस प्रकार प्रशासन की गलती की वजह से नयागंज का 70 फीसदी कई दिन तक बंद रहा। एसडीएम विजय शर्मा का कहना है कि नगर पालिका की नाप की रिपोर्ट आने के बाद सहीं स्थान पर बैरिकेडिंग कर दी जाएगी। व्यापारी नेता विपिन वार्ष्णेय ने कहा है कि नयागंज बाजार का वो हिस्सा जो गलत बंद किया, उसकी वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें