फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निधि समर्पण जागरूकता को लेकर निकाली पदयात्रा

विज्ञापन
सिकंदराराऊ में राम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह जागरण को निकलती पदयात्रा। - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

राम मंदिर निधि समर्पण अभियान को लेकर रविवार को नगर से लेकर ग्रामीण अंचल तक धन संग्रह जागरूकता पदयात्रा का आयोजन किया गया। पदयात्राओं में लोग जय श्रीराम के नारे लगाते रहे। इसको लेकर नगर में पुलिस भी मुस्तैद रही। मोहल्ला गौसगंज स्थित सरस्वती विद्या मंदिर से आरएसएस के आह्वान पर पदयात्रा निकाली गई।
इस दौरान सब्जी मंडी के पास पदयात्रा में चल रहे युवकों में आपस में कहासुनी हो गई। जिससे भगदड़ मच गई। हालांकि, लोगों ने मामला को सुलझा दिया। यात्रा गौसगंज से नौरंगाबाद, पुराना डाकघर रोड, हुरमतगंज, राछी चोराहा बड़ा बाजार, जीटी रोड होती हुई क्रीड़ास्थल तक पहुंची।
विज्ञापन

यात्रा में भाजपा जिला उपाध्यक्ष ब्रजेश चौहान, जिला संघ चालक सुखपाल, जिला प्रचारक धर्मेंद्र कुमार, प्रदीप गर्ग, प्रवीन वार्ष्णेय, निशांत पाराशर, घनश्याम कुमार, कृष्ण यादव, गिरीश मोहन गुप्ता सांसद पालिका प्रतिनिधि, विनोद गुप्ता, नीरज अग्रवाल, यशपाल सिंह चौहान पूर्व विधायक, तेजवीर सिंह सिसौदिया, रेशमपाल सिंह पूर्व ब्लॉक प्रमुख, विपिन लाल, नीरज वैश्य, पंकज गुप्ता, पारस गुप्ता, रामप्रताप सिंह, अभिषेक वार्ष्णेय सभासद, विवेकशील राघव, विपिन वार्ष्णेय व्यापारी नेता, वरूण वार्ष्णेय प्रवीण वार्ष्णेय, सोमेश यादव, अमन गुप्ता, पंकज यादव, अखिल वार्ष्णेय, नितिन यादव, कुलवीर यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

कचौरा से निकली यात्रा में जुटे ग्रामीण
इधर, गांव कचौरा के श्रीकृष्ण देवालय से दोपहर में पद यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा को नगला सरदार के दवा निर्माता मुकेश चौहान, देवेंद्र राघव ने झंडी दिखाकर रवाना किया। पदयात्रा में सुबोध गुप्ता, योगेश परमार, सुधीर गुप्ता, माधव गुप्ता, पिंकी गुप्ता, निर्मल गुप्ता, आशीष गुप्ता, गौरेश चौहान, अभिलाष चौहान, प्रदीप शर्मा, सौनू चौहान प्रधान, रामकुमार गुप्ता, चंद्रकेश, अमित गुप्ता, सुनील राघव, पुष्पेंद्र पुण्ढीर, राजा गुप्ता, विपिन माहेश्वरी, पंकज शर्मा, राहुल चौधरी, बृजेश परमार आदि थे।

कचौरा के श्रीकृष्ण देवालय में राम जन्मभूमि धन संग्रह जागरूकता पदयात्रा को रवाना करते मुकेश चौहा- फोटो : SIKANDHRA RAHU

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें