फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप संचालक के बैग चोरी मामले में कई लोग हिरासत में

विज्ञापन
पंप संचालक का बैग लेकर भागते बदमाश। संवाद - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

रविवार की शाम अलीगढ़ जीटी रोड पर पेट्रोल पंप स्वामी का बैग चुराने वालों का फुटेज सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कई लोगों को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। वहीं, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है।
अलीगढ़ नेशनल हाईवे 91 बाईपास के बाद गांव सराय लेकर एटा रेलवे फाटे तक टूटी सड़क के कारण वाहन रेंग-रेंग कर चलने को मजबूर हैं। इस दौरान लुटेरे आसानी से लोगों को निशाना बना लेते हैं। रविवार को बदमाशों ने ताबड़तोड़ दो वारदातों को अंजाम दिया है। बदमाशों ने ट्रक पर चढ़कर 13 कार्टन शराब पार कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा अलीगढ़ निवासी पेट्रोल पंप स्वामी विष्णु अग्रवाल एटा रोड स्थित पेट्रोल पंप तथा गोपी अलीगढ़ के भट्ठे से चार लाख रुपये बैग में रख कर अलीगढ़ जा रहे थे। गांव हरी के नगला पर कार का पहिया पंक्चर होने से उन्हें सड़क पर रुकना पड़ा। इस दौरान बाइक पर सवार दो युवक आए और पिछली सीट पर रखे बैग लेकर फरार हो गए। सीसीटीवी कैमरे में लुटेरे याहामा की एफजेड बाइक पर भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस सड़क पर मटरगश्ती करने वालों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें