फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक से सत्तर हजार रुपये का थैला किया पार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
विज्ञापन

कस्बा के धर्मशाला चौराहा से बदमाश एक युवक का थैला बाइक से लेकर फरार हो गए। थैले में 70 हजार रुपये थे जो युवक ने अलग-अलग बैंकों से निकाले थे। युवक ने कोतवाली में अज्ञात बदमाश के विरुद्ध तहरीर दी है।
सोमवार की दोपहर साढ़े बारह बजे के लगभग गांव चौबारा निवासी देवी प्रसाद के पुत्र तेज प्रकाश दो बैंकों से 70 हजार रुपये निकाल कर लाया और बाइक में लटके थैले में डाल दिया। इसके बाद वह कस्बा के धर्मशाला चौराहा पर लगी चक्की पर आटा लेने के लिए बाइक को खड़ी कर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब वापस आया तो बाइक से रुपयों का थैला गायब था। उसने थैला सहित रुपये गायब होने की सूचना पुलिस एवं परिजनों को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बैंक आदि स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें