जलेसर रोड स्थित भिलोखरी चौराहे पर धरना-प्रदर्शन करते क्षेत्रीय लोग। संवाद
- फोटो : samvad
हाथरस-जलेसर मार्ग की जर्जर अवस्था को लेकर रविवार को पांचवें दिन भी धरना-प्रदर्शन जारी रहा। भिलोखरी चौराहे पर सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीण अड़े हुए हैं। धरना-प्रदर्शन को सेंगर सभा, क्षत्रिय संगठन, किसान-मजदूर विकास समिति, स्वदेशी हिंद पार्टी एवं ग्राम प्रधान लाड़पुर ने मौके पर आकर समर्थन दिया।
वक्ताओं ने कहा कि हाथरस-जलेसर मार्ग से होकर प्रतिदिन सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। प्रतिदिन गंभीर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। प्रसूतावस्था में महिलाएं और गंभीर रोग से पीड़ित रोगी जिला अस्पताल समय पर नहीं पहुंच पा रहे हैं। कई लोग जान गंवा चुके हैं। शासन को शीघ्र इस समस्या का निराकरण करना चाहिए। कई लोगों का रोजगार समाप्त हो गया है।
वक्ताओं ने कहा कि सड़क पर महज 10 किमी की दूरी पार करने में एक घंटे का समय लगता है। इस कारण समय से गंतव्य तक नहीं पहुंच पाते हैं। इस सड़क पर वाहनों की स्थिति भी जल्द ही खराब हो जाती है। उन्होंने कहा कि जल्द ही अगर सड़क निर्माण शुरू नहीं होता है तो आंदोलन को उग्र रूप दिया जाएगा।
इस मौक पर रामकुमार गौतम, नितिन सिंह शेखावत, मतेंद्र सिंह गहलोत, भगवान सिंह माहौर, चौधरी फौरन सिंह, चौधरी वियोगी सिंह, राजेंद्र सिंह, भानुप्रताप सिंह, बृजेश मदनावत, सतेंद्र सिंह, हरेंद्र सिंह सिसौदिया, प्रह्लाद सिंह, चंद्रशेखर वर्मा, रामकुमार गौतम आदि थे। संवाद