फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: 15 घंटे बिना बिजली के बिलबिलाए सिकंदराराऊ के बाशिंदे

Mon, 19 Jun 2023 12:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
तपती गर्मी में एक तो वैसे ही बिजली निर्धारित रोस्टर से कम मिल रही है और दूसरी तरफ लोकल फॉल्ट से हालात और बिगड़ रहे हैं। नगर के विद्युत उपकेंद्र के वैक्यूम सर्किट ब्रेकर्स (वीसीबी) में शनिवार की रात करीब दो बजे खराबी आ गई। रविवार की दोपहर 12 बजे वीसीबी को सही किया जा सका और इसके बाद जैसे ही बिजली चालू की गई, वैसे ही फिर वीसीबी ट्रिप कर गई। शाम करीब साढ़े पांच बजे वीसीबी को पूरी तरह सही करके आपूर्ति बहाल की जा सकी। नगरवासियों को करीब 15 घंटे बिना बिजली के रहना पड़ा।
विज्ञापन




भीषण गर्मी में बिना बिजली के लोगों का हाल-बेहाल हो गए। घरों में लगे इन्वर्टर भी जवाब दे गए। बच्चे और बुजुर्ग तो बिना कूलर-पंखों की हवा के बिलबिला उठे। लोगों में इसे लेकर नाराजगी भी दिखाई दी। बता दें कि पहले तो जर्जर लाइनों और पुराने उपकरणों की वजह से विद्युत आपूर्ति बाधित हो रही थी।



रही-सही कसर गर्मी में बढ़ी ओवरलोडिंग ने पूरी कर दी है। उपखंड अधिकारी आफताब आलम ने बताया कि पूरा स्टाफ लगातार खराब उपकरणों को दुरुस्त करने में लगा है, लेकिन लोड इतना ज्यादा है कि वीसीबी बार-बार ट्रिप कर रही है। इधर, लोग इसे जनप्रतिनिधियों की लापरवाही का नतीजा बता रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें