हाथरस। कृषि उत्पादन मंडी हाथरस का अब भव्य गेट निर्माण भी होगा। इसके लिए शासन से 6.50 लाख रुपये की शासन से स्वीकृति प्राप्त हुई है। जिससे निर्माण इकाई ने निर्माण कार्य शुरू करा दिया है।
कृषि उत्पादन मंडी समिति हाथरस के गेट से मंडी शुल्क की चोरी कर निकलने वाले वाहनों को निकालना अब आसान नहीं होगा। इसके लिए मंडी प्रशासन ने अब ओपन डोर को तुडवाकर नया भव्य गेट निर्माण कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए निर्माण इकाई को 6.50 रुपये दिए गए हैं। जिससे गेट के साथ-साथ इस गेट के साथ दो विकेट गेट भी बनेंगे। जिसमें मंडी कर्मचारी सुरक्षित तरीके से बैठकर मंडी शुल्क की वसूली कर सकेेंगे। निर्माण कार्य की स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण इकाई ने बुधवार को पुराने केट को तुड़वा दिया। जिससे नए गेट के का निर्माण कार्य शुरू हो सके। इस नए गेट के सामने मंडी प्रशासन ने कांटा पहले ही बनवा दिया है। जिससे गेट से निकलते ही मंडी में आने वाले अनाज का कांटा होगा। इसके साथ ही मंडी में बिककर बाहर जाने के बाद भी इस अनाज का कांटा होने के बाद विधिवत रूप से मंडी का गेट पास कटने के बाद ही अनाज मंडी से बाहर जा सकेगा। मंडी सचिव ब्रजपाल सिंह ने बताया कि गेट निर्माण होने से मंडी शुल्क की चोरी कर अनाज ले जाने वालों पर अंकुश लगाया जा सकेगा।