फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बिना मान्यता विद्यालय चलाने के मामले में प्रबंधक के पिता और वार्डन को मिली जमानत

Wed, 22 Jan 2025 01:48 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
सत्र न्यायाधीश सतेंद्र कुमार के न्यायालय ने डीएल पब्लिक स्कूल में बिना मान्यता छह से 10वीं तक कक्षाएं और हॉस्टल चलाने के मामले में स्कूल प्रबंधक के पिता जसोदन सिंह उर्फ भगत सिंह और वार्डन वीरपाल सिंह को जमानत दे दी है।
विज्ञापन




विद्यालय के छात्रावास में गत वर्ष 22 सितंबर को कक्षा दो के छात्र कृतार्थ की हत्या के बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने डीएल पब्लिक स्कूल की मान्यता की जांच की थी। बाद में खंड शिक्षा अधिकारी सहपऊ पूनम चौधरी ने मुकदमा दर्ज कराया था। जसोदन सिंह और वीरपाल की जमानत अर्जी पर सुनवाई के दौरान आरोपियों के अधिवक्ताओं ने तर्क दिया कि प्रथम सूचना रिपोर्ट में ये नामजद नहीं हैं।


पुलिस ने राजनीतिक दबाव के कारण एक तरफा विवेचना करते अभियुक्तगण को फसा दिया है। इस घटना का कोई स्वतंत्र साक्षी नहीं है। जसोदन स्कूल प्रबंधक के पिता है और वीरपाल वार्डन के रूप में कार्यरत थे। दोनों ही स्कूल संचालक या प्रबंध समिति के सदस्य नहीं है।
विज्ञापन





अदालत ने इस शर्त पर जमानत दी है कि अभियुक्तगण प्रत्येक सुनवाई पर स्वयं अपने अधिवक्ता के माध्यम से उपस्थित रहेंगे। अभियुक्तगण साक्षियों को किसी प्रकार से भयभीत नहीं करेंगे। गवाह के न्यायालय आने पर अभियुक्तगण कोई स्थगन प्रार्थना पत्र नहीं देंगे।





आरोप पत्र में यह तथ्य आए थे सामने

-पुलिस ने न्यायालय में दाखिल आरोप पत्र में कहा था कि आरोपी प्रबंधक दिनेश बघेल ने अपने पिता जसोदन सिंह, प्रिंसिपल लक्ष्मण सिंह, अध्यापक वीरपाल, राम प्रकाश सिंह सोलंकी के साथ मिलकर यह प्रचार किया कि हमारे विद्यालय में कक्षा आठ तक की मान्यता है। जल्द ही कक्षा 10 तक की मान्यता मिल जाएगी, विद्यालय में छह से दस तक की कक्षाओं में बच्चों के दाखिले किए। जबकि स्कूल को कक्षा पांच तक की ही मान्यता दी गई थी। बिना अनुमति एक कमरे में हॉस्टल स्थापित किया गया। इस हॉस्टल में 29 बच्चे रहकर पढ़ाई कर रहे थे। इस अवैध छात्रावास की देखरेख प्रबंधक के पिता जसोदन सिंह, अध्यापक राम प्रकाश सोलंकी व वीरपाल सिंह व कथित प्रधानाचार्य लक्ष्मण सिंह द्वारा की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें