फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: एग्जाम देकर घर लौट रही किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 वर्ष का कारावास, अर्थदंड भी लगाया

Tue, 23 Sep 2025 06:35 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

किशोरी परीक्षा देकर घर वापस आ रही थी। वह वाहन के इंतजार में खड़ी थी। वहां से किशोरी को रवि चौधरी निवासी बहला फुसलाकर भगा ले गया। इस मामले में 2022  में मुकदमा दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
किशोरी से दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस की विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट चित्रा शर्मा के न्यायालय ने 16 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के मामले में एक आरोपी को दोषी करार देते हुए दस वर्ष कारावास की सजा सुनाई है। न्यायालय ने दोषी पर 18 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड न देने पर दोषी को अतिरिक्त कारावास भोगना होगा।

विज्ञापन


अभियोजन पक्ष के अनुसार थाना चंदपा क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने थाने में तहरीर दी थी। तहरीर में कहा था कि 31 मार्च 2022 को उसकी बेटी परीक्षा देकर घर वापस आ रही थी। दोपहर करीब 12:00 बजे चंदपा में वाहन के इंतजार में खड़ी थी। वहां से पुत्री को रवि चौधरी निवासी ग्राम शहजादपुर थाना चंदपा बहला फुसलाकर भगा ले गया। इस मामले में मुकदमा दर्ज हुआ। 

विवेचक ने विवेचना करते हुए न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल कर दिया। इस मामले की सुनवाई विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट चित्रा शर्मा के न्यायालय में हुई। न्यायालय ने दोनों पक्षों को सुनने के उपरांत आरोपी रवि उर्फ राघवेंद्र को दोषी करार देते हुए 10 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। न्यायालय ने दोषी पर अर्थदंड भी लगाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें