पिता ने आरोप लगाया था कि आरोपी पुत्री को बहला-फुसला कर ले गया है। थाना हाथरस गेट के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई। आरोपी को दोषी करार देते हुए 10 वर्ष के कठोर कारावास और अर्थदंड की सजा सुनाई है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
हाथरस में विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट चित्रा शर्मा के न्यायालय ने अपहरण कर दुष्कर्म करने के दोषी को 10 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। न्यायालय ने दोषी पर अर्थदंड भी लगाया है। अर्थ दंड न देने पर दोषी को अतिरिक्त कारावास भोगना होगा।
विज्ञापन
अभियोजन पक्ष के अनुसार कोतवाली सदर क्षेत्र के एक मोहल्ले के निवासी एक व्यक्ति ने थाने में सूचना दी थी कि 18 जुलाई 2019 को समय करीब चार बजे कन्हैया निवासी धौलेश्वर थाना निधौलीकला जनपद एटा, हाल पता नयाबांस थाना हाथरस गेट उसकी पुत्री को बहला-फुसला कर ले गया है। थाना कोतवाली नगर पर कन्हैया निवासी नयाबांस थाना हाथरस गेट के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
विवेचक ने आरोपी के विरुद्ध न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल कर दिया। इस मामले की सुनवाई विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट चित्रा शर्मा के न्यायालय में हुई। न्यायालय ने आरोपी कन्हैया को दोषी करार देते हुए 10 वर्ष के कठोर कारावास और अर्थदंड की सजा सुनाई है।