फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
विज्ञापन

कोल्ड स्टोर में आलू रखवाकर लौट रही ट्रैक्टर-ट्रॉली सोमवार की देर रात को गांव समामई के निकट असंतुलित होकर पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद राजमार्ग पर जाम लग गया। पुलिस और मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
ग्राम समामई निवासी 32 वर्षीय मूलचंद्र पुत्र गिरवर सिंह के खेत पर आलू की खोदाई का काम चल रहा था। देर रात को मूलचंद्र ट्रैक्टर-ट्रॉली में आलू की बोरियां लेकर कोल्ड स्टोर में रखवाने गया था। रात करीब 11 बजे मूलचंद्र आलू की बोरियां रखवाने के बाद खाली ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर गांव लौट रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

तभी ग्राम समामई के निकट अचानक ट्रैक्टर-ट्रॉली असंतुलित होकर पलट गई, जिससे राजमार्ग पर आवागमन अवरुद्ध हो गया। मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। परिजन और पुलिस भी मौके पर पहुंच गए। परिवार में करुण-क्रंदन मच गया। पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें