फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन ने कुचला ट्रैक्टर सवार युवक, मौत

विज्ञापन
मौके पर खड़ा क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

सोमवार की तड़के सुबह आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर एक अज्ञात वाहन ने ट्रैक्टर चालक को कुचल दिया। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। इस मामले में कोतवाली में रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई है।
गांव खेड़ा गनेशपुर मत्सेना फिरोजाबाद निवासी रूमाल सिंह पुत्र रामस्वरूप ने उक्त मामले में कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में उसने बताया कि उसका 27 वर्षीय बेटा मनीष कुमार 21 दिसंबर को अपने ट्रैक्टर फार्म ट्रक 60 नंबर यूपी 83 डब्लू 3627 से आगरा से सादाबाद की तरफ जा रहा था, तो रास्ते में गांव गीगला के पास सुबह करीब छह बजे पीेछे से तेज व लापरवाही करते हुए किसी अज्ञात वाहन ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिससे मनीष ट्रैक्टर से नीचे गिर गया और अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इधर, मनीष की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें