फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक डीसीएम की टक्कर से दूसरे डीसीएम चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के सिकंदराराऊ रोड स्थित नगला तजना के निकट एक डीसीएम ने दूसरी डीसीएम चालक को टक्कर मार दी। गंभीर हालत में लोगों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पर उसकी मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया। सिकंदराराऊ क्षेत्र के कचौरा निवासी गजेंद्र सिंह (30) पुत्र चंद्रपाल सिंह डीसीएम (टाटा 1109) चलाते थे। वह हाथरस की ओर से डीसीएम लेकर सिकंदराराऊ की ओर जा रहे थे। नगला तजना के निकट डीसीएम रोककर साइड में खड़े थे। इसी बीच सिकंदराराऊ की ओर से आ रही डीसीएम ने गजेंद्र सिंह में टक्कर मार दी। जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डॉक्टर ने गजेंद्र को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होने पर मृतक के परिवार के लोग भी जिला अस्पताल पहुंच गए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर टक्कर मारने वाली डीसीएम को जब्त कर लिया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

- डीसीएम की टक्कर से मौत के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं टक्कर मारने वाले वाहन को भी पकड़ लिया है। मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। - विनोद कुमार, एसएचओ कोतवाली हाथरस जंक्शन।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें