फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध अवस्था में युवक की मौत

विज्ञापन
मृत राहुल का फाइल फोटो - फोटो : SASNI
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव छौंड़ा में बृहस्पतिवार को एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। पुलिस भी पहुंच गई, लेकिन चर्चा है कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

ग्राम छौंड़ा निवासी दिनेशचंद्र पुत्र विशंभरदयाल परिषदीय विद्यालय में शिक्षक हैं। बताते हैं कि दिनेश चंद्र ने पहली पत्नी के रहते हुए दूसरी शादी कर ली थी। इस कारण उनका पहली पत्नी से विवाद चल रहा है। पहली पत्नी का 20 वर्षीय पुत्र राहुल गांव में ही रहता था। वह आगरा में पॉलीटेक्निक का छात्र था। लॉकडाउन के कारण मार्च में अपने गांव छौंड़ा आ गया था। बताते हैं कि राहुल बुधवार की रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। सुबह परिवार वालों को वह मृत हालत में मिला। परिवार वालों ने आनन-फानन राहुल के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें