फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नयाबाग चौराहे पर कार ने युवक को रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के नयाबाग चौराहे स्थित हनुमान मंदिर के समीप एक तेज रफ्तार कार ने सड़क की साइड पटरी पर खड़े एक युवक को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मचा रहा। हादसे में युवक की बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। मृतक के परिजनों ने इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गांव नीति निवास सादाबाद निवासी राजेश कुमार ने बताया कि पांच अगस्त की शाम करीब छह बजे उसका भतीजा बंटी (28) पुत्र केशवदेव अपने घर से बाइक सीडी डीलक्स नंबर यूपी 86 एबी 5117 से हाथरस जा रहा था। नयाबाग से थोड़ा आगे हनुमान मंदिर के पास अपनी बाइक रोककर अपनी साइड पटरी पर खड़ी करके तेजवीर गौतम व भूपेंद्र चौधरी से बातचीत कर रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही स्विफ्ट डिजायर (एचआर 76 बी 6199) के चालक ने गलत साइड पर गाड़ी चलाकर उसके भतीजे बंटी को टक्कर मार दी। पीड़ित ने उक्त कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें