फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में पुल से नीचे गिरी बाइक, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

हाथरस जंक्शन के रेलवे पुल पर साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में पुल से नीचे गिरकर घायल हुए बाइक सवार युवक को जिला अस्पताल से आगरा रेफर किया गया था। जहां पर उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत से गांव में मातमी सन्नाटा छा गया। कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव फरौली निवासी सौरभ (30) पुत्र पवन कुमार शनिवार की देर रात को बाइक पर सवार हो अपने गांव लौट रहा था।
जैसे ही वह हाथरस जंक्शन रेलवे पुल के ऊपर से गुजर रहा था, इसी बीच एक साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में उसकी बाइक रेलवे पुल से टकराई और वह पुल से नीचे जा गिरा। जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे आनन-फानन जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां से उसे गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया था। आगरा में सौरभ की इलाज के दौरान मौत हो गई। सौरभ की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। वही गांव में मातमी सन्नाटा छा गया। गांव शव पहुंचा तो लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें