संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
पत्नी को मायके छोड़कर घर वापस जा रहे युवक की बाइक रविवार की देर शाम बंबे की पुलिया से टकरा गई थी। सोमवार की सुबह युवक का शव बंबे में पड़ा मिला। सुबह ग्रामीणों ने उसका शव बंबे में पड़ा देखा तो चारों तरफ सनसनी मच गई। घटनास्थल पर भारी एकत्रित हो गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार जितेंद्र कुमार (32) पुत्र वीरपाल सिंह निवासी गांव रूखाला थाना छर्रा, अलीगढ़ रविवार को क्षेत्र के गांव कुठीला कासिमपुर में रविवार को अपनी पत्नी को मायके छोड़ने आया था। पत्नी को मायके छोड़ने के बाद देर शाम वापस लौटते समय करमपुर कोठी के पास बाइक अनियंत्रित होकर बंबे की पुलिया से जा टकराई। गंभीर चोटों के चलते युवक की मौके पर मौत हो गई। दुर्घटना के बाद युवक बंबे में जा पड़ा। सोमवार की सुबह उसका शव मिला।