फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृहक्लेश में युवक ने फांसी पर लटक कर की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन

थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव खोड़ा रति में गृहक्लेश में एक युवक ने फांसी पर लटक कर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद मौके पर काफी भीड़ लग गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव खोड़ा रति निवासी संजय खां पुत्र हातिमताई लंबे समय से अपनी ससुराल रुधामई अकराबाद अलीगढ़ रहता था। उसकी पत्नी व बच्चे भी वहीं रहते थे। बताते हैं कि किसी बात पर गृहक्लेश होने के कारण वह अपने घर खोड़ा रति आ गया और उसने शुक्रवार की रात्रि में घर में फांसी के फंदे पर लटक कर खुदकुशी कर ली। सुबह जब परिजनों ने उसके मृत अवस्था में पाया तो वहां करुणकंद्रन मच गया। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें