संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव खेड़ा परसौली में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई। लेकिन परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया।
सोमवार को चंदपा क्षेत्र के गांव खेड़ा परसौली निवासी रामप्रकाश (45) पुत्र मूलचंद्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी जानकारी होने पर परिजनों ने उसे फंदे से नीचे उतारा। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना के बाद इलाका पुलिस भी यहां पहुंच गई। परिजनों ने पुलिस से शव का पोस्टमार्टम न कराए जाने की बात कही।
जिस पर पुलिस ने पंचनामा भर कर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। एसएचओ नीतावीर सिंह ने बताया कि युवक ने आत्महत्या की है। परिजनों ने किसी भी प्रकार की कार्रवाई न करने और पोस्टमार्टम न करने की बात कही। शव को पंचनामा भरवाकर उसके सुपुर्द कर दिया गया।