फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने की खुदकशी, ट्रैक पर मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

एटा रोड स्थित मोहल्ला गढ़ी बुद्ध खान स्थित रेलवे फाटक से आगे सोमवार की सुबह एक युवक का शव क्षत विक्षत शव मिला। पुलिस ने शव को बरामद कर लिया। मृतक की शिनाख्त कोतवाली के गांव बड़ी जिरौली निवासी मनोज (28) के रूप में हुई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मार्निंग वॉक पर निकले लोगों ने रेलवे ट्रैक पर एक शव देखा। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के हाथ पर लिखे मोबाइल नंबर पर बात की। उसकी पहचान मनोज पुत्र महेंद्र सिंह के रूप में हुई। घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि रविवार की शाम में थोड़ी कहा सुनी हो गई थी। जिसके बाद मनोज घर से गायब हो गया। वह रात भर वापस नहीं लौटा। सोमवार की सुबह उसकी मौत की सूचना मिली। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना को लेकर कोतवाल प्रवेश राना ने बताया कि मृतक के घरवालों के बयान तथा हाथ पर परिचितों के मोबाइल नंबर लिखने के बाद स्पष्ट हो गया है कि इसने रात में किसी मालगाड़ी के समाने कूदकर जान दी है। उसके बावजूद पुलिस दूसरे एंगल से भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें