कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव टौड़ में बुधवार को तड़के पेड़ के सहारे एक व्यक्ति ने फंदा लदाकर खुदकुशी कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गांव टौड़ निवासी बलवीर सिंह (46) पुत्र प्रेमपाल अविवाहिता थे। गांव के ही बाहर एक नर्सरी की देखभाल करते थे। बुधवार की सुबह नर्सरी के पास ही एक जामुन के पेड़ पर फंदे के सहारे उनका शव शव ग्रामीणों ने लटका देखा।
लोगों ने इसकी सूचना कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर मामले की छानबीन करते हुए शव को पड़े से नीचे उतारा। मामले की जानकारी पुलिस ने मृतक के परिजनों को दी। शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में सीओ सिकंदराराऊ डॉ. आनंद कुमार का कहना है कि व्यक्ति द्वारा खुदकुशी की है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।