फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरसान: बच्चे संग महिला को ले जा रहे युवक को पुलिस ने पकड़ा, थाने में पूछताछ जारी

Mon, 28 Sep 2026 05:04 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

महिला के पिता ने बताया रविवार दोपहर वह अपनी पत्नी के साथ किसी काम से बाजार गए थे, इसी दौरान युवक उनके घर पहुंचा और बेटी को बच्चे सहित ले जाने लगा। जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को पकड़ लिया। 
विज्ञापन
मुरसान कोतवाली - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरसान क्षेत्र के एक गांव से रविवार को पुलिस ने एक युवक को पकड़ा। यह युवक एक शादीशुदा महिला को उसके बच्चे को अपने साथ ले जा रहा था। पुलिस दोनों को थाने ले गई है।

विज्ञापन


महिला के पिता के अनुसार उनकी बेटी की शादी 2024 में हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि शादी से पहले भी यही युवक उनकी बेटी को लेकर चला गया था। उस समय शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों को बरामद किया था। महिला के पिता ने बताया कि रविवार की दोपहर में वह अपनी पत्नी के साथ किसी काम से बाजार गए थे। इसी दौरान युवक उनके घर पहुंचा और उनकी बेटी को बच्चे सहित अपने साथ ले जाने लगा।

जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को पकड़ लिया। महिला के पिता का कहना है कि करीब छह माह पहले इन्हीं परिस्थितियों के कारण उनकी बेटी का तलाक हो चुका है। परिवार और अन्य लोगों ने महिला को समझाने का प्रयास किया। लेकिन महिला और युवक एक-दूसरे के साथ रहने की जिद पर अड़े हुए हैं। पुलिस अब दोनों से पूछताछ कर मामले की विस्तृत जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें