धर्मपुर नगरिया में पकड़े गए मारपीट के आरोपी।
- फोटो : HASAYAN
संवाद न्यूज एजेंसी, हसायन।
कोतवाली क्षेत्र के गांव धर्मपुर पट्टी देवरी में आम तोड़ने को लेकर दो समुदाय के लोगों के बीच हुए झगड़े के मामले में कोतवाली पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर शांति भंग के तहत कार्रवाई कर चालान किया है। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार सिसौदिया ने बताया कि दो दिनों पहले शुक्रवार को अखिलेश के आम के बाग में आम तोड़ने को लेकर बच्चों के बीच मारपीट हो गई थी। इस दौरान गांव नगरिया पट्टी देवरी के आरिफ पुत्र मोहम्मद अली, निशाद पुत्र अब्दुल सलाम, शाकिर पुत्र खलील व कदीर पुत्र जमील के द्वारा गांव धर्मपुर में लोगों के साथ गाली गलौज मारपीट करते हुए शांति भंग की गई थी। दिनेश कुमार सिसौदिया ने बताया कि सभी आरोपियों को शांति भंग के तहत कार्रवाई कर चालान कर दिया है।