फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से कलह के बाद खाया विषाक्त, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ (हाथरस)।
विज्ञापन

पत्नी से विवाद के बाद सिकंदराराऊ के कस्बा पुरदिलनगर में एक युवक ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। विषाक्त खाने के बाद युवक की तबियत अचानक बिगड़ गई। आनन-फानन में उसे उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां देर रात युवक ने दम तोड़ दिया।
पिलुआ एटा मूल निवासी किशान स्वरूप (25) पुत्र श्याम सिंह कस्बा पुरदिलनगर में रहता था। चार माह पहले उसने एक युवती से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद दोनों पुरदिलनगर के एक मकान में रह रहे थे। युवक तहसील परिसर में एक कंप्यूटर सेंटर में काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर पत्नी से विवाद के बाद क्षुब्ध होकर युवक ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए लाया गया। चिकित्सकों ने उसे बचाने की काफी कोशिश की लेकिन, नहीं बचा सके। अंतिम संस्कार के लिए घर वाले उसे पिलुआ एटा ले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें