फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में चोरी हुई फॉर्च्यूनर गाड़ी समेत एक युवक गिरफ्तार, दो फरार

विज्ञापन
पुलिस अभिरक्षा में खड़ा आरोपी गाड़ी चोर। - फोटो : SASNI
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की देर रात पुलिस ने बस स्टैंड पर वाहन चेकिंग के दौरान दिल्ली से गायब फॉर्च्यूनर गाड़ी के साथ एक युवक को दबोच लिया। हालांकि, मौका पाकर उसके दो साथी फरार हो गए। युवक के पास से एक तमंचा व कारतूस भी बरामद हुआ है। पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट एवं माल बरामदी का मुकदमा दर्ज किया है।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कौशिक ने बताया कि बृहस्पतिवार की देर रात वे कस्बा के बस स्टैंड पर एसआई मनोज शर्मा व विजय सिंह के साथ वाहनों की तलाशी ले रहे थे। इसी दौरान दिल्ली थाना मंगोलपुरी की पुलिस टीम आई और बताया कि तरुण एन्कलेव प्रीतम पुरा दिल्ली से आज सुबह सफेद रंग की फॉर्च्यूनर गाड़ी चोरी हुई है। गाड़ी में जीपीएस सिस्टम लगा है जिसकी लोकेशन अलीगढ़-हाथरस रोड़ की तरफ मिल रही है। सूचना पाकर दिल्ली पुलिस के साथ संयुक्त रूप से वाहनों की सघन चेकिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान एक चालक गाड़ी को मोड़कर भागने लगा। जिसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम नाविद पुत्र निशार अहमद निवासी अहमद नगर मेरठ बताया है। उसके कब्जे से पुलिस ने 315 बोर का तमंचा व कारतूस भी बरामद किया है। हालांकि, उसके अन्य साथी कादिर पुत्र जाकिर अहमद नगर मेरठ, शहजाद व आदिल निवासी मोदीपुरम जिला मेरठ मौके से फरार हो गए। युवक ने बताया कि फर्जी कागजात एवं नेम प्लेट गाड़ी पर लगाए गए हैं। इसे बेचने के लिए ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें