फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध रूप से तत्काल टिकट बनाता एक पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध टिकट बनाने पर लगाम लगाने के लिए आरपीएफ द्वारा छापेमारी की जा रही है। सोमवार को गांधी तिराहे के निकट से एक युवक को न्यू दिल्ली से लुधियाना पर्सनल आइडी से दो तत्काल टिकट बनाते हुए दबोचा। युवक के पास से लैपटॉप, प्रिंटर आदि सामान बरामद किया है।
विज्ञापन

आरपीएफ हाथरस सिटी को सूचना मिली कि शहर के गांधी तिराहे पर एक युवक पर्सनल आइडी से तत्काल की टिकटों को बना रहा है। सूचना के आधार पर आरपीएफ ने मुकेश सिंह पुत्र बलवीर वर्मा निवासी नेहरू कालोनी को न्यू दिल्ली से लुधियान की तत्काल की दो टिकटों के साथ दबोचा। आरपीएफ द्वारा इस मामले में अब युवक को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। इस मामले में आरपीएफ थाना के एसआई उदयराज ने बताया कि एक युवक को पर्सल आईडी से तत्काल की दो टिकट, लैपटॉप प्रिंटर आदि सामान के साथ दबोचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें