फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी के अश्लील फोटो बनाकर दोस्तों को भेजे

Mon, 15 May 2017 11:45 PM IST
अमर उजाला, हाथ्ारस
विज्ञापन
mobile
विज्ञापन
सदर कोतवाली के मोहल्ला नाई का नगला के एक युवक ने कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लड़की की फोटो को फोटोशॉप की मदद से अश्लील बनाकर व्हाट्सएप पर अपने दोस्तों को भेज दिए। इसका पता जब किशोरी के परिजनों को चला तो वह विरोध जताने युवक के घर पहुंचे, जहां आरोपी ने किशोरी के परिजनों के साथ मारपीट कर दी।
विज्ञापन


हंगामे की खबर पर पहुंची यूपी 100 ने आरोपी को हिरासत में लेकर कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। किशोरी के परिजनों का कहना है कि दूसरी बिरादरी का युवक पिछले कई दिन से किशोरी का पीछा कर रहा था। पता नहीं उसने फोन से कब किशोरी के फोटो ले लिए।

इसके बाद फोटो शॉप की मदद से किशोरी के फोटो से छेड़छाड़ की गई फोटो में गर्दन के नीचे के धड़ को बदलकर अश्लील फोटो तैयार की। सोमवार को यह फोटो युवक ने अपने कुछ दोस्तों को सेंड कर दी। इन्हीं में से एक दोस्त ने इस बारे में लड़की के परिजनों को बता दिया। परिजन जब इकट्ठा होकर लड़के के घर पहुंचे तो उसने मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन


लड़की के परिजनों पर झूठा आरोप लगाकर यूपी 100 को फोन कर दिया। यूपी 100 मामले की जानकारी के बाद दोनों पक्षों को थाने ले आई। जहां कोतवाली पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। कोतवाल सूर्यकांत द्विवेदी का कहना है कि आरोपी के विरुद्ध कड़ी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें