फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: प्रमुख दलों ने घोषित नहीं किए उम्मीदवार, टिकट पाने के लिए दौड़ रहे दावेदार

Sun, 16 Apr 2023 11:48 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निकाय के चुनाव के लिए सोमवार से नामांंकन शुरू हो जाएंगे, लेकिन अभी तक किसी भी बड़े दल ने यहां प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है। भाजपा और बसपा की जिला इकाई यहां के मजबूत दावेदारों के नाम आलाकमान को भेज चुकी है। ऐसे में दावेदार टिकट पाने के लिए आला नेताओं से संंपर्क साध रहे हैं। वहीं सपा और रालोद के बीच अभी तक सीटों के बंटवारे को लेकर सहमति नहीं बनी है।
विज्ञापन



कांग्रेस, आप ने भी अभी उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। वैसे जिन दावेदारोंं को यह उम्मीद है कि उन्हें टिकट मिल जाएगा, वह चुनाव प्रचार मेंं जुट गए हैं। जिले में हाथरस और सिकंदराराऊ नगर पालिकाएं हैं। इसके अलावा सासनी, सादाबाद, मेंंडू, पुरदिलनगर, मुरसान, सहपऊ, हसायन नगर पंचायतें हैं। नगर निकाय चुनाव के लिए सोमवार से नामांकन शुरू हो जाएगा।



सबसे ज्यादा दावेदार भाजपा में हैं। पार्टी की जिला इकाई ने यहां के प्रमुख दावेदारों के नाम हाईकमान को भेज दिए हैं, लेकिन अभी तक आला कमान ने प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं। बसपा भी प्रमुख नाम भेज चुकी है, लेकिन बसपा आलाकमान ने भी प्रत्याशी घोषित नहींं किए हैं। सपा और रालोद गठबंधन के तहत मिलकर चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुके हैं, लेकिन अभी सीटों के बंटवारे को लेकर पेच फंसा है। कांग्रेस और आप आला कमान ने भी प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं। बहरहाल, सभी प्रमुख दावेदार बेचैन हैं और टिकट पाने के लिए भागदौड़ कर रहे हैं। वहीं काफी दावेदारों ने चुनाव प्रचार भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें