मंडी समिति में खुला मक्का खरीद केंद्र। संवाद
- फोटो : Samvad
शहर के अलीगढ़ रोड स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति में मक्का खरीद केंद्र आखिरकार खुल गया। बृहस्पतिवार को इस समस्या पर संवाद न्यूज एजेंसी ने अमर उजाला में प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी, जिसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने तत्काल संज्ञान लिया और खरीद केंद्र को चालू कराने के निर्देश दिए।
अधिकारियों के निर्देश पर मंडी समिति की दुकान संख्या बी-70 पर मक्का खरीद केंद्र का आधिकारिक बैनर लगाकर उसे खोल दिया गया है। इससे पहले इस दुकान के सामने एक आढ़ती का बाजरा पड़ा हुआ था, जिसे हटवाकर रास्ता साफ कराया गया।
केंद्र पर सरकारी बैनर लगाकर कर्मचारियों को तैनात कर दिया गया है। अब किसान सीधे मंडी परिसर में बने इस क्रय केंद्र पर संपर्क कर अपनी फसल का उचित और लाभकारी मूल्य प्राप्त कर सकेंगे। डिप्टी आरएमओ कमला प्रसाद यादव ने बताया कि खरीद केंद्र खुलने से क्षेत्र के मक्का उत्पादक किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। संवाद