हाथरस। डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय ने अपनी वेबसाइट पर शनिवार को परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया। विवि की स्नातक व स्नातकोत्तर कक्षाओं की मुख्य परीक्षाओं का आयोजन एक मार्च से किया जाएगा। इसके लिए महाविद्यालयों के प्राचार्य को भी आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए गए हैं। विवि द्वारा जारी किए गए परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार एक मार्च से बीकॉम, बीए बीएससी की परीक्षाएं तीन पालियों में होंगी। पहली पाली में तृतीय वर्ष की परीक्षा सुबह सात बजे से 10 बजे तक, दूसरी पाली में प्रथम वर्ष की परीक्षा सुबह 11 बजे से दो बजे तक तथा तीसरी पाली में द्वितीय वर्ष की परीक्षा दोपहर तीन बजे से शाम छह बजे तक होंगी।