फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्य अहिंसा की प्रतिमूर्ति थे महावीर स्वामी: राजू जैन

विज्ञापन
महावीर स्वामी की जयंती मनाते जैन समाज के लोग। - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

कोरोना की पाबंदियों के चलते जैन समाज के लोगों ने महावीर जयंती का पर्व घरों पर ही मनाया। इस अवसर पर राजुकमार जैन ने कहा कि महावीर स्वामी की सत्य अहिंसा का संदेश पूरी तरह प्रासंगिक है। पूरे जीवन भर हम झूठ बोलकर मिथ्या का सहारा लेकर प्रसन्न अवश्य हो सकते हैं लेकिन जीवन के अंतिम समय में वह क्षण अवश्य आता है जब हमें हमारे कर्म याद आते हैं। तब गलती का अहसास होता है कि हम क्या करते रहे।
विज्ञापन

शिवकुमार जैन ने कहा कि सत्य अहिंसा का मार्ग कुछ समय तो दुुरूह अवश्य हो सकता है लेकिन इसका पालन करने वाले शांत व प्रसन्न रहते हैं। इस मौके पर सभी ने महावीर जी के सिद्धांतों पर चलने की प्रतिज्ञा ली। मौके पर सुशील जैन, प्रशांत जैन, रिंकू जैन, आयुष जैन, अक्षय जैन, प्रियंका जैन, तनिषा जैन, ममता जैन, विनीता जैन, मनोज कुमार जैन, नव्या जैन आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें