फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: स्वर्ण रथ पर सवार होकर निकले महावीर स्वामी, शोभायात्रा पर हुई पुष्प वर्षा, णमोकार मंत्र की रही गूंज

Mon, 30 Mar 2026 10:45 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

नयागंज स्थित श्री नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर से शोभायात्रा का शुभारंभ हरी झंडी दिखाकर किया। जैन समाज के पुरुषों ने सफेद व महिलाओं ने केसरिया रंग के परिधान धारण किए। शोभायात्रा में स्वर्ण रथ के अलावा रजत रथ, एरावत रथ के अलावा आधा दर्जन झांकियां व बैंड आकर्षण का केंद्र रहे।
 
विज्ञापन
स्वर्ण रथ में विराजमान भगवान महावीर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भगवान महावीर स्वामी के 2625 वें जन्म कल्याणक महोत्सव पर 30 मार्च को हाथरस शहर में धूमधाम से निकाली गई। स्वर्ण रथ पर सवार भगवान महावीर स्वामी की प्रतिमा मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। कई जगह शोभायात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।

विज्ञापन


श्री जैन नवयुवक सभा के अध्यक्ष उमाशंकर जैन सहित अन्य पदाधिकारियों का फूलमालाएं पहनाकर, दुपट्टा ओढ़ाकर और प्रतीक चिह्न देकर स्वागत किया गया। स्वर्ण व रजत रथ पर सवार भगवान महावीर स्वामी की जगह-जगह आरती उतारी गई।

नयागंज स्थित श्री नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर से शोभायात्रा का शुभारंभ सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय, ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय, सांसद प्रतिनिधि राजेश सिंह गुड्डू, समाजसेवी व गुरुद्वारा प्रबंध समिति के अध्यक्ष तजवंत कालरा ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया।
विज्ञापन

अतिथियों का शोभायात्रा संयोजक उमेश चंद्र जैन, कोषाध्यक्ष उमेशचंद्र जैन कपड़ा वाले, सीए शुभम जैन व अन्य लोगों ने किया। जैन समाज के पुरुषों ने सफेद व महिलाओं ने केसरिया रंग के परिधान धारण किए। शोभायात्रा में स्वर्ण रथ के अलावा रजत रथ, एरावत रथ के अलावा आधा दर्जन झांकियां व बैंड आकर्षण का केंद्र रहे।

सिद्ध चक्र मंडल और झंडी की भी झांकी शोभायात्रा में रहीं। शोभायात्रा में तीर्थधाम मंगलायतन के ट्रस्टी अनिल जैन व डायरेक्टर सुधीर जैन की उपस्थिति रही। वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमलेश जैन लाल वाले, सुधीर जैन ज्वेलर्स, संजीव जैन भूरा, उपाध्यक्ष गगन जैन, जितेंद्र जैन, कोषाध्यक्ष विवेक जैन, मंत्री आशीष जैन मोनू, उपमंत्री कपिल जैन चूरन वाले, सौरभ जैन रानू, प्रचार मंत्री ललित जैन, आय व्यय निरीक्षक संजीव जैन लुहाड़िया आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें