फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि आज, बम-बम भोले के उद्घोष से गूंजा शहर

Mon, 04 Mar 2019 12:32 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन
महाशिवरात्रि से पहले शहर से गुजरते कांवड़ियों के जत्थे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हाथरस। महाशिवरात्रि पर सोमवार को लोग शिव भक्ति के रंग में रच बस जाएंगे। महाशिवरात्रि की शिवभक्तों ने विशेष तैयारी कर ली है। रविवार की देर शाम तक भक्त तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे रहे। गंगा घाटों से गंगाजल लेकर गंतव्य को जा रही कांवड़ियों के जत्थों की भीड़ से शहर की सड़कें पूरी तरह गुलजार रहीं।
विज्ञापन


सड़कों पर चारों तरफ जत्थे नजर आ रहे थे। हर तरफ कांवड़ियों के पग घुंघरूओं की रुन-झुन और बम-बम भोले के उद्घोषों से गूंजता रहा। धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं द्वारा लगाए गए शिविरों में कांवड़ियों की सेवा-सत्कार की होड़ लगी रही। इन सेवा शिविरों में थके-हारे कांवड़ियों को जलपान कराया गया।

शिवालयों में रात 12 बजे होने वाले जलाभिषेक की तैयारियां हो रही थीं। भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए पिछले तीन चार दिनों से शिवभक्त कांवड़ लेने पहुंचे, जो शिवरात्रि कांवड़ लेकर लौटेंगे और शिव का जलाभिषेक होगा। शहर व देहात क्षेत्रों में भगवान शिव के जयघोष से वातावरण गुंजायमान होता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें