फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: महाराष्ट्र केसरी ने जीती 5.51 लाख रुपये की सबसे बड़ी कुश्ती

विज्ञापन
मेला श्री दाऊजी महाराज में मंगलबार की रात्रि को दंगल में कुश्ती लडते विदेशी पहलवान इरफान ईरानी - फोटो : samvad
विज्ञापन
मेला श्री दाऊजी महाराज के अखिल भारतीय विराट कुश्ती दंगल के आखरी दिन मंगलवार रात करीब दो बजे तक कुश्तियों का सिलसिला चला। देशी पहलवानों ने विदेशी पहलवानों को चित किया। महाराष्ट्र केसरी व पंजाब केसरी के बीच अंतिम कुश्ती 5.51 लाख रुपये के ईनाम के लिए हुई, इसमें महाराष्ट्र केसरी पृथ्वी पहलवान विजयी रहे।
विज्ञापन

दंगल की सबसे बड़ी कुश्ती 5.51 लाख रुपये के ईनाम के लिए महाराष्ट्र केसरी पृथ्वी पहलवान एवं पंजाब केसरी बाबा फरीद पहलवान के बीच हुई। दोनों के बीच बेहतरीन मुकाबले में पृथ्वी पहलवान ने बाबा फरीद पहलवान को चित कर सबसे बड़ी कुश्ती अपने नाम की।
इस साल कुश्ती दंगल में पहली बार विदेशी पहलवानों द्वारा देशी पहलवानों से कुश्ती लड़ी गई। इसमें देशी पहलवानों ने अपनी मल्ल विद्या से विदेशी पहलवानों को चित कर दिया। विदेशी पहलवान अमिक ईरानी एवं भारत केसरी पहलवान अंकित पहलवान अखाड़ा गोपाल आश्रम मथुरा के बीच चार लाख रुपये के ईनाम की खिताबी भिंड़त में दोनों पहलवानों के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ, इसे अंकित पहलवान ने अपने नाम किया। दूसरे विदेशी पहलवान इरफान ईरानी व भारत केसरी पहलवान अविनायक अखाड़ा बद्री कानपुर के बीच 2.51 लाख रुपये इनाम की कुश्ती आयोजित की गई, जो अविनायक ने अपने नाम की। इस दौरान महिला पहलवान एवं पुरुष पहलवान के बीच में कुश्ती आयोजित की गई, जिसमें महिला खुशी पहलवान ने पुरुष पहलवान को चित कर मुकाबला जीत लिया।
विज्ञापन

आखरी दिन मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री प्रो.एसपी सिंह बघेल, आरएसएस के विभाग प्रचारक गोविंद, सांसद अनूप प्रधान, भाजपा जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी मौजूद रहे। अंतरराष्ट्रीय पहलवान एवं फिल्म स्टार दारा सिंह के पुत्र अभिनेता बिंदु दारा सिंह भी मौजूद रहे। हिंदू जागरण मंच व श्री ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष पं. संदीप शर्मा के संयोजन दंगल का आयोजन किया गया था। दंगल के अध्यक्ष श्याम सुंदर शर्मा बंटी भैया, अनिल सिसोदिया, मदन गोपाल वार्ष्णेय व बृजेश सारस्वत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें