फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: धूमधाम से निकाली महारानी अहिल्याबाई होल्कर की शोभायात्रा

Tue, 06 Jun 2023 12:20 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
अहिल्याबाई होल्कर की शोभायात्रा का शुभारंभ करतीं जिला पंचायत अध्यक्ष रामवती बघेल व डाॅ. ललित बघ - फोटो : samvad
विज्ञापन
नगर के मोहल्ला रेलवे कॉलोनी से रविवार की शाम को लोकमाता महारानी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती के मौके पर धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। कई जगह पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया।
विज्ञापन




रेलवे स्टेशन स्थित कृष्णा विहार कॉलोनी में मेले का आयोजन किया गया। मेले का श्रीगणेश पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामवती बघेल ने फीता काटकर किया। उन्होंने अहिल्याबाई के छवि चित्र पर पुष्प अर्पित किए और दीप प्रज्ज्वलित किया। सभी अतिथियों का पगड़ी बांधकर, पटका पहनाकर जोशीला स्वागत किया गया। शोभायात्रा में मां काली का स्वरूप, मेरठ का बैंड, अहिल्याबाई और महाराजा मल्हार राव होल्कर की झांकी, देवी-देवताओं की 11 झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। सर्वसमाज के लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। जगह-जगह शर्बत वितरित किया गया। संगीत की धुनों पर युवा झूमते नजर आए।



डॉ. अवधेश बघेल, दीनानाथ बघेल, छत्रपाल सिंह, सुरेश बघेल, रविबाबू बघेल, देवीराम बघेल, राजपाल प्रधान, फतेह सिंह, हुुकुम सिंह, बनी सिंह बघेल एडवोकेट, डॉ. ललित बघेल, राजेश बघेल, देवेंद्र बघेल, शीलेंद्र सिंह, देवेंद्र प्रधान नगला रति, संजू प्रधान, हरिश्चंद्र, संजय बघेल, मनोज बघेल, बंटी बघेल, मोहित बघेल, आदित्य बघेल आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें