फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: कल से जलेसर रोड स्टेशन पर रुकेगी महानंदा, मिली मंजूरी

Sun, 19 Jul 2026 01:50 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
हाथरस जनपद के यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। रेलवे प्रशासन ने जलेसर रोड रेलवे स्टेशन पर महानंदा एक्सप्रेस के ठहराव को मंजूरी दी है। यह व्यवस्था 20 जुलाई से लागू होगी।
विज्ञापन

जलेसर रोड स्टेशन पर यह पहली एक्सप्रेस ट्रेन होगी, जिसका ठहराव होगा। महानंदा एक्सप्रेस के रुकने से सहपऊ क्षेत्र और आसपास के ग्रामीण इलाकों के यात्रियों को लाभ मिलेगा।
उन्हें अब लंबी दूरी की यात्रा के लिए बड़े स्टेशनों तक नहीं जाना पड़ेगा। दिल्ली से पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार जंक्शन जाने वाली ट्रेन संख्या 15484 सुबह 10:28 बजे जलेसर रोड स्टेशन पहुंचेगी। अलीपुरद्वार जंक्शन से दिल्ली आने वाली ट्रेन संख्या 15483 शाम 4:55 बजे आएगी।
विज्ञापन

दोनों तरफ से ट्रेन का दो-दो मिनट का ठहराव निर्धारित है। इस ट्रेन के ठहराव से क्षेत्र के यात्रियों को दिल्ली और पूर्वोत्तर भारत की ओर यात्रा में सुविधा मिलेगी।

इन लोगों ने भेजा था मांग पत्र
भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष हरिओम चौधरी ने बताया कि उन्होंने इस ट्रेन के ठहराव के लिए पहल की थी। उन्होंने फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर को इस संबंध में पत्र सौंपा था। उन्होंने अपने मांग पत्र के साथ क्षेत्र पंचायत मकनपुर की बीडीसी सदस्य रजनी चौधरी, चौधरी मालती देवी कॉलेज ऑफ एजूकेशन के डायरेक्टर विराट चौधरी, चौधरी गुलाब सिंह महाविद्यालय के डायरेक्टर जितेंद्र चौधरी और ग्राम पंचायत मानिकपुर के प्रधान प्रतिनिधि प्रताप चौधरी सहित अन्य लोगों के मांग पत्र भी संलग्न किए थे। सांसद ने 28 अक्तूबर 2024 को रेल मंत्री को अनुशंसा पत्र भेजा था। अब रेलवे द्वारा ठहराव स्वीकृत होने पर क्षेत्र के लोगों को इसका लाभ मिलेगा।

कोरोना काल में बंद किया गया था ठहराव
कोरोना काल से पहले जलेसर रोड स्टेशन पर कई ट्रेनों का ठहराव था। महामारी के दौरान इन्हें बंद कर दिया गया था, लेकिन महानंदा एक्सप्रेस का ठहराव बहाल नहीं हुआ। जलेसर रोड रेलवे स्टेशन से लगभग 175 ग्राम पंचायतों के लोग जुड़े हैं। हरिओम चौधरी ने अन्य स्थानीय प्रतिनिधियों के मांग पत्र भी संलग्न किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें