---अन्य केंद्र---
--अलीगढ़ के लिए महत्वपूर्ण---आरोपी अलीगढ़ का निवासी है---
सिग्नल केबल कटने से खड़ी रही मगध एक्सप्रेस
क्रासर
आरपीएफ ने एक युवक को काटी गई केबल सहित दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस। उत्तर-मध्य रेलवे के दिल्ली से कानपुर रेल खंड पर फिर से केबल काटने की घटना सामने आई है। केबल कटने के कारण पटना से दिल्ली जाने वाली मगध एक्सप्रेस करीब पंद्रह मिनट तक दाऊद खां स्टेशन से पहले खड़ी रही। सूचना पर पहुंची आरपीएफ ने एक युवक को काटी गई केबल सहित दबोच लिया।
सोमवार की सुबह करीब 11 बजे दाऊद खां मडराक रेलवे स्टेशन के बीच अचानक सिग्नल फेल हो गया। इससे रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। ट्रैक पर यातायात बाधित हो गया। दाऊद खां के पास मगध एक्सप्रेस खड़ी हो गई। करीब पंद्रह मिनट तक ट्रेन खड़ी रही। बाद में मेनुअल सिग्नल देकर निकाला गया। सिग्नल केबल चोरी की सूचना पर हाथरस जंक्शन के आरपीएफ इंस्पेक्टर हरकेश मीणा घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। वहां से राजूदास पुत्र राधेदास निवासी भवानीपुर थाना अमरंडा बिहार और हाल निवासी पला रोड झुग्गी झोपड़ी अलीगढ़ को दबोच लिया। इसके पास से करीब दो मीटर कटी हुई सिग्नल केबल भी बरामद कर ली गई, जिसकी कीमत करीब दो हजार रुपये बताई जा रही है। इस मामले में हाथरस जंक्शन थाने के आरपीएफ इंस्पेक्टर हरकेश मीणा का कहना है कि एक युवक को कटी हुई सिग्नल केबल सहित दबोचा है। केबल कटने से कुछ देर मगध एक्सप्रेस खड़ी रही थी।