फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: मध्य प्रदेश पुलिस के सिपाही की हार्ट अटैक से मौत, आगरा में चल रहा था इलाज

Tue, 04 Feb 2025 10:19 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

रघुनंदन की तबीयत खराब होने के कारण उन्हें आगरा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। छह दिन से उनका उपचार चल रहा था। अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। इस कारण उन्हें वहां से दिल्ली रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
सिपाही रघुनंदन - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात गांव करील निवासी रघुनंदन (32) पुत्र भगवान सिंह की 3 फरवरी को हार्ट अटैक से मौत हो गई। पिछले एक हफ्ते से उनका आगरा में उपचार चल रहा था। 4 फरवरी की शाम को उनका शव गांव में लाया गया। गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन


रघुनंदन वर्ष 2017 में मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे। इस समय उनकी तैनाती ग्वालियर जिले के थाना चिनोर में थी। उनके दो छोटे भाई वीरपाल व पुष्पेंद्र गांव में पिता के साथ खेती करते हैं। पुलिस में भर्ती के 3 साल बाद 2020 में रघुनंदन की शादी हुई थी। इस समय उनके पीछे उनके बड़ा बेटा तनिष (3) व छोटा बेटा युवांश (2) वर्ष है। 

परिजनों का कहना है कि 28 जनवरी को रघुनंदन की तबीयत खराब होने के कारण उन्हें आगरा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। छह दिन से उनका उपचार चल रहा था। 3 जनवरी को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। इस कारण उन्हें वहां से दिल्ली रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें