फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां तुझे प्रणाम: हाथरस में तिरंगे संग होगा जश्न-ए-आजादी का आगाज, 12 अगस्त को निकलेगी तिरंगा यात्रा

Fri, 08 Aug 2025 10:39 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

तिरंगा यात्रा इंडियन बैंक से होते हुए शहर के रामलीला ग्राउंड, सासनी गेट चौराहा, गुड़हाई बाजार, सराफा चौक, नयागंज चौराहा, चामड़ गेट चौराहा होते हुए तिरंगा यात्रा शहीद भगत सिंह पार्क पर पहुंच कर संपन्न होगी।
विज्ञापन
मां तुझे प्रणाम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला की ओर से हाथरस शहर में जश्न-ए-आजादी कार्यक्रम का महाआयोजन होने जा रहा है। मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम के तहत इस बार हाथरस शहर में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस आयोजन में देशभक्ति गीत-संगीत की धूम रहेगी। 

विज्ञापन


12 अगस्त को इंडियन बैंक मुख्य ब्रांच तालाब चौराहा से तिरंगा यात्रा शुरू होगी। यात्रा शहर में घूमेगी। शहर के प्रमुख चौराहों पर तिरंगा यात्रा का पुष्प वर्षा से स्वागत होगा। सभी चौराहों को सजाया जाएगा। इस यात्रा को लेकर स्कूल संचालकों में भी जोश है। एनसीसी कैडेट द्वारा भी रैली में प्रतिभाग किया जाएगा। 

मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम के तहत निकाली जाने यह तिरंगा यात्रा अभूतपूर्व होगी। इस यात्रा में शहर की सामाजिक संस्थाएं भी शिरकत करेंगी। इंडियन बैंक से होते हुए शहर के रामलीला ग्राउंड, सासनी गेट चौराहा, गुड़हाई बाजार, सराफा चौक, नयागंज चौराहा, चामड़ गेट चौराहा होते हुए तिरंगा यात्रा शहीद भगत सिंह पार्क पर पहुंच कर संपन्न होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें