फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुर्जर आंदोलन से लखनऊ-बांद्रा एक्सप्रेस रद

Sun, 24 May 2015 10:28 PM IST
hathras
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। गर्मियों की छुट्टियां मुंबई में समुद्र के पानी की लहरों के साथ मनाने का टूर प्लान कर चुके हाथरस के लोगों के सपनों पर गुर्जर आंदोलन ने पानी फेर दिया है। गुर्जर आंदोलन के चलते रेलवे कंट्रोल से पूर्वोत्तर रेलवे के ट्रैक पर लखनऊ से बांद्रा तक चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन को रेलवे ने सुरक्षा कारणों से निरस्त कर दिया है। इस ट्रेन के निरस्त होने के कारण अब लोग अन्य ट्रेनों में भी रिजर्वेशन तलाश रहे हैं, लेकिन सभी ट्रेनों में लंबी वेटिंग होने के कारण लोगों को मुंबई की यात्रा के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। पूर्वोत्तर रेलवे के ट्रैक पर लखनऊ-हाथरस के बीच चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन की खबर मिलते ही कई लोग हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। इन लोगों ने मुंबई-बांद्रा एक्सप्रेस ट्रेन के निरस्त होने की रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों से पुष्टि की, लेकिन जैसे ही रेलवे अने इस ट्रेन के निरस्त होने की पुष्टि की, वैसे ही इनके चहरे पर मायूसी दिखने लगी। इनमें से कई लोगों ने एग्जाम से पहले ही मुंबई में अपने नाते-रिश्तेदारों के यहां जाने या फिर सैर-सपाटे पर जाने का प्रोग्राम बना रखा था। समस्या यह भी हैं कि अगर यह लोग गर्मियों की छुट्टियों में मुंबई नहीं जा सके तो फिर से स्कूल-कॉलेज खुलने के बाद बच्चों की पढ़ाई एवं अन्य पारिवारिक कारणों से जाना नहीं हो पाएगा। मतलब अगले साल तक इंतजार करना पड़ेगा। यही स्थिति राजस्थान जाने वालों की भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें