फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

44 डिग्री तापमान से लोग परेशान

Sun, 24 May 2015 10:25 PM IST
hathras
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। 44 डिग्री के तापमान ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। घर दुकानों की दीवालें दहक उठीं। आसमान से बरसती आग के बीच घर से बाहर निकलना बेहद मुश्किल हो गया। लू के थपेड़ों ने भी जनजीवन को अस्त व्यस्त कर दिया। रविवार को मौसम बेहद गर्म रहा। गर्मी से बचने के लिए काफी युवक अलीगढ़ रोड स्थित नहर में डुबकी लगाते नजर आए। जगह जगह खड़े पानी के टैंकरों पर काफी लोग प्यास बुझाते नजर आए। मौसमी, गन्ना व बेल के जूस से भी लोग अपने गले को तर करते नजर आए। मई माह के अंतिम हफ्ते में गर्मी ने रौद्र रुप दिखाना शुरु कर दिया है। मई जाते जाते यह हाल कर रही है तो जून की तपती दुपहरी में क्या हाल होगा। यह सोचकर ही लोग घबरा रहे हैं। रविवार को तापमान 44 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। आसमान से सूरज की किरणों के ताप के रुप में बरस रही आग और लू के गर्म थपेड़ों के बीच लोगों का घर से बाहर निकलना बेहद मुश्किल हो रहा है। लोग हीटस्ट्रोक का भी शिकार हो रहे हैं। बाजारों में सन्नाटा पसर रहा है। बिना बिजली के लोग पसीना पसीना हो रहे हैं। राह चलते ही कंठ सूख रहा है। शहर में जगह जगह खडे़ पानी के टैंकरों पर भी राहगीर अपने गले को तर कर रहे हैं।  जूस, आईसक्रीम, कोल्डड्रिंक्स की स्टॉल पर भी गला तर कर गर्मी से निजात पाने की कोशिश की जा रही है। इसके अलावा अब अलीगढ़ रोड स्थित नहर में भी डुबकियां लगने लगी हैं। काफी संख्या में युवा वर्ग नहर पर पहुंच रहा है, यहां गर्मी से निजात पाने के लिए नहर में अठखेलियां करते हुए जमकर डुबकियां लगाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें