फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका ने शादी में डाला अड़ंगा, निकाह के बाद भी दुल्हन ने साथ जाने से किया इंकार

विज्ञापन
शादी में व्यवधान की सूचना पर पूछताछ को पहुंची पुलिस। - फोटो : SHAPHU
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
विज्ञापन

गांव रैपुरा में मंगलवार की शाम एक शादी के दौरान बखेड़ा खड़ा हो गया। दूल्हे की प्रेमिका ने मौके पर पहुंचकर शादी में अड़ंगा डाल दिया। हालांकि, तब तक युवक का निकाह हो चुका था। लेकिन, दुल्हन ने दूल्हे के साथ जाने से इन्कार कर दिया। इधर, शादी में व्यवधान की खबर सुनकर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई।
जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के गांव रैपुरा निवासी इब्राहीम खां की बेटी शबनम की शादी अलीगढ़ के ठाकुर वाली गली भुजपुरा निवासी जाकिर खां के पुत्र शाहरुख से नौ महीने पहले ही तय हो गई थी। मंगलवार को दोनों की शादी थी। नाश्ता एवं खाना खाने बाद निकाह का कार्यक्रम चल रहा था कि अचानक अलीगढ़ की ठाकुर वाली गली भुजपुरा से आई एक महिला ने यह कहते हुए बखेड़ा खड़ा कर दिया कि दूल्हा उसका शौहर है। उसने बताया कि दोनों के बीच चार चाल से प्रेम संबंध है। दोनों का निकाह पहले ही हो चुका है। पहले तो वहां मौजूद सभी लोगों ने इसे मजाक समझा। लेकिन, जब महिला ने दूल्हे को पकड़कर अपनी तरफ खींचना चाहा तो ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। फिर महिला ने पीआरवी 112 को फोन कर पुलिस भी बुला ली।
विज्ञापन

पूछताछ में उक्त महिला ने अपना नाम रूबीना बताया। उसने बताया कि चार साल से उसका इस लड़के साथ प्रेम संबंध है। इसके कहने पर ही उसने अपने पहले शौहर से तलाक लिया और इसके साथ निकाह किया है। उसने पुलिस को पहले शौहर से हुए तलाक के कागज भी दिखाए जो छीना झपटी में फट गए थे। दोनों ओर से समझौता कराने की कोशिश की गई। लेकिन, महिला कोई भी बात सुनने तैयार नहीं थीं। इधर, दुल्हन को जब लड़के के चरित्र के बारे जानकारी हुई तो उसने उसके साथ जाने से इंकार कर दिया। पुलिस ने भी लड़की से पूछताछ की तो वह किसी भी कीमत पर लड़के के साथ जाने को तैयार नहीं थी। अंत में दूल्हे को खाली हाथ लौटना पड़ा।
विज्ञापन

- गावं रैपुरा में एक शादी में एक महिला ने व्यवधान डाला था। दोनों के मध्य समझौता नहीं हो सका। लड़की ने दूल्हा के साथ जाने से इंकार कर दिया है। कोतवाली में लिखित में किसी पक्ष ने कोई शिकायत नहीं की। बरात बिना दुल्हन के शांतिपूर्वक वापस चली गई है। मामला अलीगढ़ का है वही की पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई की जा सकती है। - सत्य प्रकाश प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सहपऊ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें