फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : प्यार पर लगीं बंदिशें तो प्रेमी युगल ने जहर खाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

एक प्रेमी युगल के प्यार पर जब परिजनों ने बंदिशें लगाईं तो प्रेमी और प्रेमिका दोनों ने जहर खाकर जान दे दी। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के जलेसर रोड जैन गढ़ी के पास शनिवार को एक खेत में यह प्रेमी युगल बेहोशी की हालत में मिला। दोनों ने जहर खा लिया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर युवती की उपचार के दौरान मौत हो गई। गंभीर हालत में युवक को अलीगढ़ रेफर कर दिया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई।
कोतवाली सदर इलाके के एक मोहल्ला छोटा नवीपुर निवासी प्रमोद उर्फ पप्पू (24 वर्ष) बढ़ई का काम करता था। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नगला अलगर्जी निवासी लक्ष्मी (18 वर्ष) के परिवार में उसकी रिश्तेदारी थी। प्रमोद लक्ष्मी की भाभी का मौसेरा भाई था। लक्ष्मी कक्षा 11 के बाद पढ़ाई छोड़ चुकी थी। रिश्तेदारी के चलते दोेनों एक-दूसरे से मिलते थे। इस दौरान उनका प्यार परवान चढ़ने लगा। इसकी जानकारी जब लक्ष्मी के भाई व अन्य परिजनों को हुई तो उन्होंने ने विरोध करना शुरू कर दिया। प्रमोद व लक्ष्मी शादी करना चाहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताते हैं कि लक्ष्मी के परिजनों को यह मंजूर नहीं था। ऐसे में इन लोगों ने बंदिशें लगानी शुरू कर दीं। इसके चलते दोनों ने एक साथ जान देने की नीयत से शनिवार की सुबह जलेसर रोड पर गढ़ी जैनी के निकट खेत में पहुंचकर जहर खा लिया। इससे उनकी हालत बिगड़ गई और दोनों बेहोश हो गए। यहां से जा रहे लोगों ने उन्हें बेहोशी की अवस्था में देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां उपचार के दौरान युवती की मौत हो गई और युवक को गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। वहां उसकी भी मौत हो गई। युवती के शव का हाथरस में पोस्टमार्टम हुआ है। युवक के शव का पोस्टमार्टम अलीगढ़ में हुआ है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें